यदि आप जीतते है एक करोड़, तो कितनी राशि मिलेगी आपको
क्या आप यह जानते हैं कि केबीसी में 1 करोड़ जीतने के बाद भी कंटेस्टेंट को जीती हुई पूरी धनराशि नहीं मिलती है यानी उसे अपनी जीती गई रकम में से एक बड़ा हिस्सा टैक्स में चुकाना होता है। और ये टैक्स भी मामूली नहीं होता।
KBC: ‘कोन बनेगा करोड़पति’ शो में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर हर कोई यही चाहेगा कि वह ज्यादा से ज्यादा सवालों का जवाब दे और बड़ी धनराशि जीतकर अपने साथ अपने घर ले जाए। इस अद्भुत खेल में कई लोगों की किस्मत चमकी भी है और वे सभी सवालों का सही जवाब देकर करोड़ों की धनराशि जीतने में कामयाब भी रहे हैं।
जानिए क्यों नहीं मिलती है पूरी धनराशि, आखिर क्या है कारण
लेकिन क्या आपको यह पता हैं कि 1 करोड़ जीतने के बाद भी कंटेस्टेंट (प्रतियोगि) को पूरी धनराशि नहीं मिलती है यानी उसे अपनी जीती गई रकम में से एक बड़ा हिस्सा टैक्स के रूप में चुकाना पड़ता है।
इस आर्टिकल के द्वारा हम आपको यह बताएंगे की अगर कोई कंटेस्टेंट केबीसी में 1 करोड़ जीतता है तो उसे कितने रुपये टैक्स में देने होते हैं और उसके पास आखिरी में कितने पैसे बचते है जिसे वो अपने साथ घर ले जा सकता है?
जानिए कितने रुपए कटते है टैक्स में
टैक्स के अंडर सेक्शन 194 बी के अनुसार, यदि कोई प्रतियोगी 1 करोड़ की धनराशि जीतता है तो उस धनराशि पर 30 फीसदी टैक्स देना होगा यानि 30 लाख रुपये के आसपास टैक्स लग सकता है। इसके साथ ही 30 लाख टैक्स पर 10 फीसदी सरचार्ज देना होगा जोकि 3 लाख रुपए होते है। साथ ही साथ 30 लाख पर 4 फीसदी सेस भी लगता है जो कि 1.2 लाख रुपए होता है। कुल मिलाकर 1 करोड़ की धनराशि में से कंटेस्टेंट को 34.2 लाख रुपए तो टैक्स में ही देना पड़ते है। इतनी राशि टेक्स में देने के बाद कंटेस्टेंट के हाथ में करीब-करीब 65 लाख रुपये आते हैं। इस राशि को वह घर ले जा सकता है। इस हिसाब से आप हर अमाउंट की ही गणना कर सकते हैं।
इस गणना के बाद आपको यह तो क्लियर हो जाएगा कि 1 करोड़ की धनराशि जीतने के बाद भी कोई कंटेस्ट करोडपति नहीं बन सकता वह लखपति ही रह जाता है।