महंगाई मुद्दे को लेकर राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा
#SpeakUpAgainstPriceRise कांग्रेस पार्टी ने महंगाई के खिलाफ मोर्चे पर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश नहीं छोड़ रहीं है। सड़कों पर प्रदर्शन के बाद पार्टी अब सोशल मीडिया कैंपेन छेड़कर मोदी सरकार पर वार कर रही है। इसी क्रम में पार्टी लोगों से अपील कर रही है कि वो महंगाई के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें। पार्टी ने ट्विटर पर #SpeakUpAgainstPriceRise के साथ अभियान छेड़ा है। पार्टी ने लोगों से इस हैशटैग के साथ फोटो, वीडियो और अपने विचार रखने की अपील की है।
राहुल गांधी ने ट्वीट किया वीडियो
#SpeakUpAgainstPriceRise पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसी हैशटैग के साथ एक वीडियो पैकेज ट्वीट किया है जिसमें केंद्र सरकार को महंगाई रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया गया है। वीडियो में कहा गया है, “जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है #SpeakUpAgainstPriceRise तब से महंगाई आम जनता की कमर तोड़ रही है। खाद्यान्न वस्तुओं के मूल्यों में लगातार वृद्धि हो रही है। Petrol-Desel और LPG की कीमत लगातार बढ़ रही है। मोदी सरकार महंगाई को नियंत्रण करने में विफल रही है। जनता महंगाई से त्रस्त है।”



#SpeakUpAgainstPriceRise
पार्टी ने कहा, “भाजपा = जनता की पार्टी, जितनी जल्दी हम उनकी लूट के खिलाफ बोलते हैं, #SpeakUpAgainstPriceRise उतना ही बेहतर होगा। आओ, हमारे आंदोलन में शामिल हों। आओ, #SpeakUpAgainstPriceRise,” पार्टी ने कहा। हिंदी में एक ट्वीट में, गांधी ने कहा, “मूल्य वृद्धि एक अभिशाप है। केंद्र सरकार केवल करों को अर्जित करने के लिए लोगों को मूल्य वृद्धि के दलदल में धकेल रही है।” Petrol-Desel
‘SpeakUpAgainstPriceRise’ का उपयोग करते हुए उन्होंने कहा कि देश के विनाश के खिलाफ अपनी आवाज उठाएं। उन्होंने पेट्रोलियम, डीजल और रसोई गैस जैसी आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर एक वीडियो भी टैग किया।
महंगाई को चुनावी मुद्दा बनाने के चक्कर में कांग्रेस
इस तरह हिंदी और अंग्रेजी में ट्वीट्स का सिलसिला बरकरार है। वैसे भी पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव है। इस कारण कांग्रेस पार्टी महंगाई को मुद्दा बनाकर अपना चुनावी हित साधने के चक्कर में है। #S Petrol-DeselpeakUpAgainstPriceRise अगर पार्टी के इस प्रयास से केंद्र सरकार दबाव में आ जाए तो जनता का भला ही होगा।
कीमत वृद्धि से जनता त्रस्त
ध्यान रहे कि 4 फरवरी से 1 मार्च तक एलपीजी के दाम चार बार बढ़े हैं। वहीं, पेट्रोल की कीमतें भी कई शहरों में 100 रुपये के पार कर गई। डीजल की कीमतों में भी वृद्धि हुई है। इतना ही नहीं, रेल टिकटों को भी महंगा कर दिया गया है। #SpeakUpAgainstPriceRise एक तरफ जब कोविड-19 महामारी के कारण नौकरियां छिन गई हैं, वेतन में कटौती हुई, रोजगार के अवसर घटे हैं तब जरूरी वस्तुओं एवं सेवाओं के महंगा होने का आम लोगों पर बहुत घातक असर हो रहा है
#SpeakUpAgainstPriceRise महंगाई मुद्दे को लेकर राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा